Mumbai

विधायक स्नेहा दुबे-पंडित ने की तहसीलदार से भेंट, नागरिकों के मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

मुंबई, 6 फरवरी, । वसई की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित ने वसई तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा कार्यकारी दंडाधिकारी दीपक गायकवाड से सदिच्छा भेंट की। इस दौरान उन्होंने वसई विधानसभा के नागरिकों की विविध ज्वलंत समस्याओं, शिकायतों और दिक्कतों को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

चर्चा के दौरान प्रमुख रूप से भारी बारिश के कारण किसानों और नागरिकों को हुए नुकसान की भरपाई, अनधिकृत निर्माण कार्य, संजय गांधी निराधार योजना, राशन वितरण में आ रहीं दिक्कतों सहित अन्य जनहित विषयों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही संबंधित विषयों पर तत्काल और प्रभावी उपाय योजना तैयार करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

इस दौरान स्नेहा दुबे-पंडित ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वसई के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस उपाय किए जाएंगे। बैठक में वसई के स्थानीय तहसीलदार राजाराम देवकाते, नायब तहसीलदार शशिकांत नाचण, संबंधित विभाग के अधिकारी, पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।