National

छत्तीसगढ़ : विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत आधार रखता है बजट 2026 : जसविंदर बग्गा

कवर्धा, 02 फ़रवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 को विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताते हुए जसविंदर बग्गा ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी भारत की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

जसविंदर बग्गा ने कहा कि बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि से सड़क, रेल, बिजली, आवास और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से यह बजट ऐतिहासिक है। नई रेल परियोजनाएं, हाई-स्पीड कॉरिडोर और आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क देश की रफ्तार बढ़ाएंगे, जिससे व्यापार सस्ता होगा और आम नागरिक का समय बचेगा।

बग्गा के अनुसार, बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई ऊंचाई देने का स्पष्ट विजन दिखता है। सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, बायोटेक्नोलॉजी और नई तकनीकों पर विशेष फोकस भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

उन्होंने बताया कि छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए विशेष फंड, सस्ती वित्तीय सहायता और सरल नियमों की व्यवस्था से उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में कई जीवन-रक्षक दवाइयों को सस्ता किए जाने से गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

कर प्रणाली को सरल और मानवीय बनाने को भी उन्होंने बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। ईमानदार करदाताओं को सहूलियत और प्रक्रियाओं में सरलता सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है।

अंत में जसविंदर बग्गा ने कहा कि महिलाओं और युवाओं के लिए यह बजट आत्मनिर्भरता का रास्ता खोलता है। कौशल विकास, शिक्षा, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर यह बजट आने वाले 25 वर्षों के भारत की नींव मजबूत करता है। उन्होंने इसे “विश्वास, विकास और विजन का बजट” बताया।