नवी मुंबई में केमिकल कंपनी में आग लगने से हडक़ंप, कोई हताहत नहीं
मुंबई, 24 जनवरी । महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नवी मुंबई में पावने एमआईडीसी इलाके में स्थित बिटाकेम नामक एक केमिकल कंपनी में शनिवार को दोपहर में अचानक आग लग जाने से हडक़ंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंच कर आग बुझा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर में एमआईडीसी इलाके की केमिकल कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पांच गाड़ीयों सहित मौके पर पहुंची है और मौके पर आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। यहां दिन में आग लगने की वजह से कंपनी में काम कर रहे सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इसलिए इस घटना में अभी तक कोई हताहत नहीं है। कंपनी में भारी मात्रा में केमिकल होने की वजह से यहां आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

