Mumbai

उच्च शिक्षा, महिला सुरक्षा और समाज उत्थान के लिए वचनबद्ध हूं: गावडे

मुंबई, 13 जनवरी । वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीसीएमसी) चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। चुनावी सभाओं और रैलियों के माध्यम से उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में प्रभाग 16 से बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के उम्मीदवार धनंजय विट्ठल गावडे ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने अपने पैनल के सभी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह महिलाओं ने गावडे की आरती उतारी और जीत का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान गावडे ने हर सुख-दुःख में साथ निभाने का वचन दिया।गावडे ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उच्च शिक्षा, महिला सुरक्षा और समाज उत्थान के लिए मैं वचनबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे। बता दें कि वीवीसीएमसी की कुल 115 सीटों पर चुनाव होने हैं। बविआ और भाजपा में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। यहां 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होनी है।