iPhone 16 Pro Max हुआ अब तक का सबसे सस्ता, फ्लिपकार्ट पर मिल रही है भारी छूट
अगर आप लंबे समय से iPhone 16 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे थे, लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। Apple के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट इस समय बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे यह फोन पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है।
iPhone 16 Pro Max पर कितनी मिल रही है छूट?
iPhone 16 Pro Max का 256GB वेरिएंट भारत में 1,34,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। फिलहाल यह फोन फ्लिपकार्ट पर करीब 20,000 रुपये की सीधी छूट के बाद 1,14,999 रुपये में लिस्टेड है।
इसके अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 24,000 रुपये तक की बचत संभव है।
iPhone 16 Pro Max क्यों है फायदे का सौदा?
सितंबर 2024 में लॉन्च हुए iPhone 16 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Always-On Display और Dynamic Island का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Apple A18 Pro चिपसेट से लैस है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस देता है।
कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP + 12MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है। साथ ही 4685mAh की बैटरी इसे पूरे दिन इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाती है।
अगर आपको बिल्कुल लेटेस्ट iPhone लेने की ज़रूरत नहीं है, तो डिस्काउंट के साथ iPhone 16 Pro Max अभी भी परफॉर्मेंस, बैटरी और फोटोग्राफी के मामले में किसी भी प्रीमियम स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देता है।
Galaxy S24 Ultra 5G पर भी शानदार ऑफर
सिर्फ iPhone ही नहीं, Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी इस समय जबरदस्त डील चल रही है। भारत में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन फ्लिपकार्ट पर फिलहाल टाइटैनियम येलो वेरिएंट में सिर्फ 86,500 रुपये में लिस्टेड है। इस कीमत पर इतना प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना बड़ी बचत का मौका साबित हो सकता है।

