Science

बिना नंबर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! 99% लोगों को नहीं पता ये आसान तरीका

वॉट्सऐप आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है चाहे चैट करनी हो, कॉल करना हो या किसी को लोकेशन भेजनी हो, सबकुछ इसी ऐप पर आसानी से हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज भेजना पड़ता है जिसका नंबर हमारे फोन में सेव नहीं है। ऐसे में नंबर सेव करने, फिर उसे ढूंढने और फिर चैट शुरू करने की प्रक्रिया थोड़ी झंझट भरी लग सकती है. अच्छी बात यह है कि एक आसान तरीका मौजूद है जिससे आप बिना नंबर सेव किए किसी को भी वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं और इसे सीखने में आपको 1 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा।

जब भी आपको किसी अनजान या अस्थायी नंबर पर मैसेज भेजना हो जैसे डिलीवरी बॉय, कोरियर एजेंट, प्लंबर या किसी ऑफिस कॉन्टैक्ट सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह नंबर वॉट्सऐप पर सक्रिय है या नहीं। अगर उस नंबर पर वॉट्सऐप चलता है तो आप तुरंत ही चैट शुरू कर सकते हैं, वह भी बिना कॉन्टैक्ट सेव किए।

जैसे ही आप यह नंबर खुद को भेजेंगे, वह एक क्लिकेबल लिंक की तरह दिखाई देगा। इस नीले नंबर पर टैप करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी, जहां उस व्यक्ति की प्रोफाइल और “मैसेज” का विकल्प नजर आएगा। बस मैसेज पर टैप करते ही उसके साथ चैट की नई विंडो शुरू हो जाएगी और आप आराम से बातचीत कर सकते हैं।

यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जिन्हें काम या बिजनेस में रोजाना कई नए नंबरों से कॉल आती हैं लेकिन उन्हें हर बार फोनबुक में सेव करना जरूरी नहीं होता। डिलीवरी या कोरियर कर्मियों को लोकेशन भेजते समय भी यह तरीका काफी तेज और सुविधाजनक है।

इसके अलावा आप चाहें तो किसी नंबर के लिए डायरेक्ट चैट लिंक बनाकर भी वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर सकते हैं लेकिन वह तरीका थोड़ा जटिल है और दैनिक उपयोग के लिए कम सुविधाजनक होता है। इस आसान ट्रिक को आप अपने घरवालों और पैरेंट्स को भी सिखा सकते हैं ताकि वे भी बिना नंबर सेव किए तुरंत मैसेज भेज सकें।