FEATUREDNational

भारत की आयुष प्रणाली को ओमान और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय समझौतों में मान्यता मिली।

05 जनवरी । वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली – आयुष – को ओमान और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों में औपचारिक मान्यता मिल गई है।

दिसंबर 2025 में अंतिम रूप दिए गए इन दोनों समझौतों में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और पारंपरिक चिकित्सा पर विशेष प्रावधान शामिल हैं।

आयुष और हर्बल उत्पादों के निर्यात में 6.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2023-24 में 649.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 688.89 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।