नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू बेंगलुरु में ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे।
30 दिसंबर । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू आज बेंगलुरु में ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर नेक्स्ट जेनरेशन ध्रुव स्वदेशी हेलीकॉप्टर का नागरिक संस्करण है, जिसे एचएएल ने 2025 एयरो इंडिया शो में प्रदर्शित किया था।
यह छह से 14 यात्रियों वाला हेलीकॉप्टर पर्यटन, वीआईपी परिवहन, आपदा और बाढ़ प्रबंधन और समुद्री अभियानों जैसे नागरिक कार्यों में सक्षम है। इसमें स्वदेशी शक्ति इंजन और नागरिक प्रमाणीकरण के लिए उन्नत सुविधाएँ शामिल हैं।

