पालघर और दहानू नगरपरिषद में शिवसेना की जीत
मुंबई, 22 दिसंबर । पालघर और दहानू नगर परिषदों में शिवसेना (शिंदे) ने भाजपा को करारी शिकस्त दी, जबकि वाडा नगरपंचायत और जव्हार नगरपरिषद में भाजपा ने दमदार जीत दर्ज कर कमल खिलाया।
पालघर नगरपरिषद में शिवसेना (शिंदे) के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलास म्हात्रे को 5,153 मतों से हराया। 30 सदस्यीय परिषद में शिंदे गुट को 19 सीटें मिलीं। दहानू में शिवसेना (शिंदे) के राजेंद्र माच्छी ने भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत को 4,055 मतों से पराजित किया। यहां शिवसेना और एनसीपी के दोनों गुट एकजुट नजर आए।
इसके उलट जव्हार नगरपरिषद में भाजपा ने 14 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि वाडा नगरपंचायत में भाजपा ने 11 सीटें जीतकर सत्ता अपने नाम की। कुल मिलाकर, नतीजों से स्पष्ट है कि मतदाताओं ने बड़े राजनीतिक दावों से ज्यादा स्थानीय मुद्दों और नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।

