FEATUREDSports

दुबई में एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का रंगारंग आगाज

12 दिसंबर। एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत आज सुबह दुबई में हो गई। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने टॉस जीतकर आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।


यह मैच दुबई स्थित आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारत अपना अगला मैच रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टूर्नामेंट में कुल आठ एशियाई टीमें दो समूहों में बंटी हुई हैं। भारत को यूएई, पाकिस्तान और मलेशिया के साथ समूह ‘ए’ में रखा गया है।
वहीं समूह ‘बी’ में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल हैं। दोनों समूहों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल इसी महीने की 21 तारीख को खेला जाएगा।