आशालता देवी को एएफसी महिला एशियाई कप की सर्वकालिक ड्रीम इलेवन के लिए नामांकित किया गया
11 दिसंबर । स्टार भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी आशा लता देवी को एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) महिला एशियाई कप की सर्वकालिक ड्रीम इलेवन के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें डिफेंडर्स की श्रेणी में नामांकित किया गया है। एशियाई फुटबॉल महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट या एएफसी लाइव ऐप पर उनके लिए वोट किया जा सकता है
उत्कृष्ट डिफेंडर आशा लता को उनकी निरंतरता और नेतृत्व क्षमता के लिए 2019 में एआईएफएफ महिला प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। पिछले साल, वह 100 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

