Mumbai

विराज प्रोफाइल फैक्ट्री में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत

मुंबई. 18 नवंबर । महाराष्ट्र के निकाय चुनावों के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को जारी की गई सूची में डीसीएम शिंदे, रामदास कदम, गजानन कीर्तिकर, आनंदराव अडसूल, श्रीकांत शिंदे सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है।

राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए उम्मीदवारी अर्ज भरने की तिथि समाप्त हो गई है। अगले कुछ दिनों में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। शिवसेना की ओर से घोषित किए गए 40 स्टार प्रचारक चुनाव काल में पार्टी की नीतियों, सरकार के खासकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के दूसरे मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के किए गए कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। पार्टी उम्मीदवारों के लिए वे वोट मांगेंगे।