चुनाव आयोग ने विशेष संशोधन चरण-2 के तहत 37 करोड़ गणना फॉर्म वितरित किए
चुनाव आयोग ने बताया है कि इस महीने की 4 तारीख को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से मतदाताओं के बीच 37 करोड़ गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह इस चरण में शामिल होने वाले कुल 51 करोड़ मतदाताओं का 70 प्रतिशत है। आयोग ने बताया कि सबसे ज़्यादा 10 करोड़ 80 लाख से ज़्यादा फॉर्म उत्तर प्रदेश में वितरित किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में 6.8 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉर्म जमा किए जा चुके हैं। दूसरे चरण में, एसआईआर नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जा रही है। यह गणना चरण अगले महीने की 4 तारीख तक जारी रहेगा।

