Science

ChatGPT यूजर्स के लिए खुशखबरी: Go प्लान अब एक साल तक फ्री मिलेगा

OpenAI ने भारत में अपने ChatGPT Go प्लान को फ्री कर दिया है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस ऑफर के तहत यूजर्स एक साल तक बिना किसी शुल्क के ChatGPT Go का इस्तेमाल कर सकेंगे। सामान्य तौर पर इसकी कीमत 399 रुपये प्रति महीना होती है, लेकिन कंपनी ने लिमिटेड टाइम प्रमोशनल ऑफर के तहत इसे एक साल के लिए मुफ्त कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन और फाइल अपलोड करने जैसी एडवांस सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही GPT-5 मॉडल के सभी प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस भी मिलेगा।

फ्री ChatGPT Go प्लान को एक्टिवेट करना आसान है। इसके लिए अपने मोबाइल में ChatGPT ऐप खोलें या वेबसाइट chat.openai.com पर जाएं। फिर अपने अकाउंट से साइन-इन करें। अब प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और “Upgrade your plan” या सेटिंग्स में जाकर सब्सक्रिप्शन सेक्शन खोलें। यहां ChatGPT Go को सेलेक्ट करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। कुछ ही स्टेप्स में यह प्लान आपके अकाउंट में एक्टिवेट हो जाएगा। जिन यूजर्स ने पहले से इस प्लान के लिए पैसे दिए हैं, उन्हें भी एक साल तक इसका फ्री एक्सेस मिलेगा।

OpenAI ने यह कदम भारत में अपनी बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उठाया है। भारत, अमेरिका के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट है। अगस्त में किफायती ChatGPT Go प्लान लॉन्च होने के बाद एक महीने में इसके पेड सब्सक्राइबर्स दोगुने हो गए थे। अब कंपनी अपने पहले OpenAI DevDay Exchange इवेंट को भारत में आयोजित कर रही है। इसी मौके पर यह फ्री ऑफर पेश किया गया है। साथ ही, Perplexity और Google जैसे प्रतिस्पर्धियों के फ्री एआई चैटबॉट्स के चलते OpenAI ने भी अपनी पहुंच और यूज़र बेस बढ़ाने के लिए यह रणनीतिक कदम उठाया है।