मुंबई सहित महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी
मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों को अपनी कटी फसलें सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई व उपनगरों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, नासिक, धुले, जलगांव, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई।
शुक्रवार 24 अक्टूबर से लेकर सोमवार 26 अक्टूबर तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई शहरव उपनगरों, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सिंधुदुर्ग, पुणे, पालघर, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, सोलापुर, नासिक, धुले, नंदुरबार, अहिल्यानगर, बुलढाणा, वाशिम, बीड, धाराशिव, लातूर, चंद्रपुर, अमरावती, अकोला, नागपुर, वर्धा में मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है. इस बीच तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस बीच धान और कपास की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

