MumbaiPopular

शरद पवार मान गए, इस्तीफा वापस लिया

मुंबई, 06 मई  । महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे कद्दावर नेता शरद पवार ने आखिरकार अपने राजनीतिक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के आग्रह को स्वीकार कर लिया। शरद पवार के इस कदम से साफ हो गया है कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे। उन्होंने गुजरे कल (शुक्रवार) कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का अपना फैसला वापस ले रहे हैं। तीन दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा कर सबको चौंका देने वाले पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अपने सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अनादर नहीं कर सकते।