पीएम मोदी समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे, बेगुसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा है कि वह आज समस्तीपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने बताया कि वह आज दोपहर बाद बेगूसराय में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता का उत्साह और उमंग इस बात का संकेत है कि भाजपा-एनडीए इस बार के विधानसभा चुनाव में भी शानदार जीत हासिल करने के लिए तैयार है।

