प्रधानमंत्री मोदी आज 17वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह रोजगार मेला पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। इस 17वें रोज़गार मेले में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी शामिल होंगे। रोज़गार मेला रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

