केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन ने पश्चिम एशिया में बातचीत के जरिए दो-राज्य समाधान पर भारत की ऐतिहासिक स्थिति की पुष्टि की
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पश्चिम एशिया में बातचीत के ज़रिए दो-राष्ट्र समाधान पर भारत के ऐतिहासिक रुख़ की पुष्टि की है और कहा है कि भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर पश्चिम एशिया के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने को तैयार है। कंपाला में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्रिस्तरीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय वक्तव्य को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करता है और अमेरिका की पहल और प्रयासों की सराहना करता है। श्री सिंह ने आतंकवाद की भी निंदा की और कहा कि नागरिकों का विनाश, निराशा और पीड़ा समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्रिस्तरीय समिति की बैठक समय पर आयोजित करने के लिए अध्यक्ष की सराहना भी की।

