National

सीपीआई ने राज्यपाल के नाम साैंपे ज्ञापन में प्रभावित गांवों के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की

दंतेवाड़ा, 14 अक्टूबर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने आज मंगलवार काे स्टेट बैंक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर आदिवासी जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन साैंपा है। जिसमें विस्थापन, शिक्षा, रोजगार और बिजली परियोजनाओं से प्रभावित गांवों के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

सीपीआई के जिला सचिव जीतेन्द्र सोरी, सह सचिव रामलाल नेगी, प्रितन वाके और कोषाध्यक्ष बहिलेंद्र श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी इस ज्ञापन में कहा गया है कि, दक्षिण बस्तर में विकास कार्यों के नाम पर ग्रामीणों को लगातार विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी ग्रामीण इलाकों तक नहीं पहुंच पाई हैं । विस्थापन प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास -भांसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारसूर के पास बाम्बुर गांव के ग्रामीणों को विस्थापित करने की प्रक्रिया रोकने और पहले के विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा की कमी-प्रभावित गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की आवश्यकता बताई गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बस्तर में विकास योजनाओं के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, और स्थानीय लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।