स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया, स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया
आज दुनिया भर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के समर्थन में प्रयासों को गति प्रदान करना है।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिन लोगों को अपनी भावनात्मक और मानसिक भलाई को प्राथमिकता देने की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और खुली बातचीत को प्रोत्साहित करने का भी अवसर देता है।
मंत्री महोदय ने कहा कि इस वर्ष की थीम, “सेवाओं तक पहुँच – आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य”, आपात स्थितियों के दौरान सहायता प्रणालियाँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। श्री नड्डा ने सभी से एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया जो सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की देखभाल, समझ और समय पर पहुँच को बढ़ावा दे।

