FEATUREDInternationalPopular

आईएमएफ ने इस वर्ष 3% वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान लगाया, अनिश्चित भविष्य की चेतावनी दी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ उपायों जैसे बड़े झटकों के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था ने अपेक्षा से अधिक मज़बूती दिखाई है, लेकिन यह मजबूती शायद लंबे समय तक न रहे। जॉर्जीवा ने यह बात अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी में होने वाली आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों से पहले कही।