FEATUREDNationalPopular

सरकार ने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह के फर्जी एआई-जनरेटेड वीडियो का खंडन किया

सरकार ने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह के फर्जी एआई-जनरेटेड वीडियो के दावों का खंडन किया है।

प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि वीडियो फर्जी है और इसमें डिजिटल बदलाव किया गया है तथा एयर चीफ मार्शल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

इसमें कहा गया है कि लोगों में दहशत फैलाने और उन्हें गुमराह करने के लिए एआई से छेड़छाड़ किए गए वीडियो फैलाए जा रहे हैं।