FEATUREDNationalPopular

पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज बिहार में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश की संभावना है। इस बीच, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में आज गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।