सरकार ने प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया है
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। नवरात्रि के पहले दिन महिला लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल इस पावन पर्व पर उन्हें नई खुशियाँ प्रदान करेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण के संकल्प को भी मजबूत करेगा।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शनों में से प्रत्येक पर दो हज़ार रुपये से ज़्यादा खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि इस विस्तार के साथ, उज्ज्वला परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी। श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन आसानी से उपलब्ध हो।

