CityMumbai

मुंबई के हर वार्ड में कबूतर खाने, सोमवार को बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई में कबूतर खानों की जगह सुनिश्चित करने के सुझाव दिए हैं। इसी कड़ी में कबूतर खाने को लेकर मुंबई मनपा की एक

बैठक सोमवार को आयोजित की गई है। इस बैठक में महानगर के हर वार्ड में एक कबूतर खाना

बनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मुंबई के दादर

स्थित कबूतर खाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद बारीवली स्थित संजय गांधी

नेशनल पार्क में जैन समुदाय की पहल पर एक कबूतर खाना बनाया गया है। बीएमसी

अधिकारियों के अनुसार महानगर के कई इलाके में कबूतर खाने की जगह उपलब्ध नहीं है। मुंबई

में घनी आबादी है। शहर में खुली जगह का अभाव है। जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए कबूतरों

के लिए जगह मिलना मुश्किल है। पार्क व मैदानों

में बच्चे खेलने या लोग व्यायाम के लिए आते है। यदि खुली जगहें कबूतर खाने के लिए

दी जाती हैं, तो समस्या खड़ी हो सकती है।

पिछले महीने 18 अगस्त से लेकर 29 अगस्त के बीच मनपा ने कबूतर को दाना

डालने को लेकर जनता से सुझाव मंगाया था, जिसे हाई कोर्ट द्वारा गठित समिति को

भी सौंपा गया है। कबूतरों को दाना-पानी डालने को लेकर लोगों की ओर से भेजी गई शिकायतों और सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। अब तक विक्रोली, घाटकोपर व मालाड की

कुछ जगहों को मनपा ने कबूतर खाने के लिए चिन्हित किया है। मंत्री लोढ़ा ने बीते

दिनों महानगर के कुछ खुली जगहों को कबूतर खाने में बदलने का सुझाव दिया था, जहां लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं है।