प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर श्रीमती सुशीला कार्की को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।