FEATUREDNationalPopular

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर 4-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नागपुर शहर में नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर चार लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। 191 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2.85 किलोमीटर लंबा यह चार लेन वाला फ्लाईओवर नागपुर विश्वविद्यालय परिसर चौक को नागपुर स्थित क्षेत्रीय यातायात कार्यालय (आरटीओ) से जोड़ेगा। इस फ्लाईओवर के बनने से इलाके में भारी यातायात की भीड़ कम होगी। फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड पर एक समर्पित साइकिल ट्रैक, सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और बेहतर सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी होगी।
इस फ्लाईओवर का निर्माण राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग द्वारा किया गया है। यह नागपुर अमरावती राजमार्ग खंड पर दूसरा फ्लाईओवर है, जो नागपुर जिले के व्यावसायिक केंद्र – वाडी कस्बे और नागपुर शहर के बीच की दूरी को भी कम करेगा।