FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली में ज्ञान भारतम् पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे; पांडुलिपि डिजिटलीकरण पर पोर्टल भी लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में ज्ञान भारतम् पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे ज्ञान भारतम् पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे, जो पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और सार्वजनिक पहुँच में तेज़ी लाने के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 
तीन दिवसीय सम्मेलन कल “पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान विरासत को पुनः प्राप्त करना” विषय पर शुरू हुआ। इस सम्मेलन में भारत की अद्वितीय पाण्डुलिपि संपदा को पुनर्जीवित करने और इसे वैश्विक ज्ञान संवाद के केंद्र में रखने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रमुख विद्वान, संरक्षणवादी, प्रौद्योगिकीविद और नीति विशेषज्ञ एकत्रित हुए हैं। इसमें दुर्लभ पांडुलिपियों की एक प्रदर्शनी और पांडुलिपि संरक्षण, डिजिटलीकरण तकनीक, मेटाडेटा मानक, कानूनी ढाँचे, सांस्कृतिक कूटनीति और प्राचीन लिपियों के अर्थ-निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विद्वानों द्वारा प्रस्तुतियाँ भी शामिल हैं।