National

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: भारत की लॉजिस्टिक्स लागत साल के अंत तक 9% तक गिरने की उम्मीद

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि इस साल के अंत तक लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 9 प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 65वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री गडकरी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश में लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा।