भारत और न्यूजीलैंड के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का छठा दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का छठा दौर कल नई दिल्ली में आयोजित हुआ। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा, कृषि, पारंपरिक चिकित्सा, जलवायु परिवर्तन, खेल और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने किया, जबकि न्यूज़ीलैंड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश एवं व्यापार मंत्रालय के उप सचिव ग्राहम मॉर्टन ने किया। बैठक के दौरान, उन्होंने इस वर्ष मार्च में न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान किए गए समझौता ज्ञापनों और घोषणाओं की प्रगति का भी आकलन किया। दोनों पक्षों ने नियमित उच्च-स्तरीय संपर्क और संस्थागत तंत्र बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। परामर्श का अगला दौर वेलिंगटन में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित किया जाएगा।

