प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) समेत एनडीए के सभी पाँच घटक दलों की महिला विंग के नेतृत्व में यह बंद बुलाया गया है।
यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मनाया जाएगा। गठबंधन के कार्यकर्ता बंद को लागू करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री और उनकी माँ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके विरोध में बंद का ऐलान किया गया है। आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

