National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करम पूजा पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करम पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह त्योहार प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।