FEATUREDNationalPopular

चुनाव आयोग ने दोहरी मतदाता प्रविष्टियों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस जारी किया

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक से ज़्यादा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किया है। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने पवन खेड़ा से इस महीने की 8 तारीख़ सुबह 11 बजे तक अपना जवाब देने को कहा है। यह नोटिस नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में उनका नाम होने के कारण दिया गया है।