अमेरिकी जांचकर्ताओं का कहना है कि मिनियापोलिस हमलावर बच्चों की हत्या के विचार से ग्रस्त था
अमेरिका में, जाँचकर्ताओं का कहना है कि मिनियापोलिस के एक चर्च में प्रार्थना कर रहे विद्यार्थियों पर गोलीबारी करने वाला हमलावर बच्चों की हत्या के विचार से ग्रस्त था। मिनियापोलिस के पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा के अनुसार, हमलावर, रॉबिन वेस्टमैन, का कोई खास मकसद नहीं था। मिनेसोटा के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जोसेफ थॉम्पसन ने कहा कि हमलावर ने यहूदी समुदाय और राष्ट्रपति ट्रंप सहित कई समूहों के प्रति घृणा व्यक्त की। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने इस हमले को घृणा से भरी विचारधारा से प्रेरित घरेलू आतंकवाद की कार्रवाई बताया है।

