FEATUREDNationalPopular

इसरो: भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन – गगनयान इस साल दिसंबर में अपनी पहली परीक्षण उड़ान भरेगा

इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि भारत के पहले मानवरहित अंतरिक्ष यान गगनयान मिशन, G1, की इस साल दिसंबर में अर्ध-मानव रोबोट – व्योममित्र के साथ पहली परीक्षण उड़ान होने की उम्मीद है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री नारायणन ने कहा कि गगनयान अच्छी प्रगति कर रहा है और अब तक 80 प्रतिशत परीक्षण, यानी लगभग 7,700 परीक्षण किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शेष दो हज़ार 300 परीक्षण अगले साल मार्च तक पूरे हो जाएँगे। इसरो की अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, श्री नारायणन ने कहा कि इस वर्ष अब तक 196 उपलब्धियाँ हासिल की जा चुकी हैं, जिनमें ग्लेक्स-2025 और एक उच्च-प्रणोद विद्युत प्रणोदन प्रणाली शामिल है। उन्होंने बताया कि अमेरिका का 6 हज़ार 500 किलोग्राम का एक संचार उपग्रह एक भारतीय प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष आदित्य एल1 से 13 टेराबिट डेटा वैज्ञानिक समुदाय को उपलब्ध कराया गया है।

एक्सिओम-4 मिशन में इसरो की भूमिका के बारे में बात करते हुए, इसरो प्रमुख ने बताया कि इस मिशन के सुरक्षित प्रक्षेपण में इसरो की तकनीकी विशेषज्ञता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इसरो ने फाल्कन-9 रॉकेट के पहले चरण में देखी गई LOX लीकेज को ठीक कर दिया, जिससे विनाशकारी विफलता टल गई।