आईएमडी ने अगले 7 दिनों तक गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने आज छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की लाल चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आज गुजरात, विदर्भ, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम एजेंसी ने आगे कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।

