FEATUREDNationalPopular

कोंकण, गोवा और कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना: आईएमडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज कोंकण और गोवा में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र में भी भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे और मराठवाड़ा में भी भारी वर्षा की संभावना है। 
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, सौराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
आईएमडी ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में भारी बारिश होने की संभावना है।