शंघाई मास्टर्स से टेनिस में 2017 के बाद वापसी करेंगे रोजर फेडरर
नई दिल्ली, 13 अगस्त। स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 2017 के बाद शंघाई मास्टर्स 2025 से कोर्ट पर वापसी करेंगे, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। फेडरर 10 अक्टूबर को क़िज़होंग स्टेडियम में “रोजर एंड फ्रेंड्स” सेलिब्रिटी डबल्स इवेंट में खेलेंगे।
आयोजकों की ओर से जारी एक वीडियो में फेडरर ने कहा, “नमस्ते, मैं रोजर हूं और मैं रोलेक्स शंघाई मास्टर्स के लिए शंघाई के क़िज़होंग स्टेडियम में वापस आकर बहुत खुश हूं। शंघाई हमेशा से मेरे लिए एक खास जगह रही है, जहां मेरे प्रशंसक, अविस्मरणीय यादें और खेल के प्रति सच्चा प्यार है।”
इस कार्यक्रम में अभिनेता वू लेई, मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता डॉनी येन और पूर्व विश्व नंबर 3 युगल खिलाड़ी और दो बार के ग्रैंड स्लैम युगल चैंपियन झेंग जी जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

