FEATUREDNationalPopular

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुखों ने नई दिल्ली में रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सैन्य-से-सैन्य जुड़ाव को गहरा करने पर चर्चा की। ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना में प्रौद्योगिकी समावेशन में हुई हालिया प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई।  
भारतीय सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चर्चा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने, सैन्य-से-सैन्य जुड़ाव को गहरा करने और क्षेत्रीय स्थिरता एवं वैश्विक शांति के लिए साझा प्रतिबद्धता को मज़बूत करने पर केंद्रित रही। लेफ्टिनेंट जनरल स्टुअर्ट इस महीने की 14 तारीख तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। वह 50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड का दौरा करने और सभी रैंकों के साथ बातचीत करने के लिए आगरा जाएँगे। नई दिल्ली लौटने से पहले वह प्रतिष्ठित ताजमहल भी देखेंगे।