यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच किसी भी समझौते में यूक्रेन और यूरोपीय संघ को शामिल किया जाना चाहिए।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच किसी भी समझौते में यूक्रेन और यूरोपीय संघ को शामिल करना ज़रूरी है, क्योंकि दोनों देश यूक्रेन में संघर्ष विराम के संभावित समझौते पर बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। कल्लास ने कहा कि अगले कदमों पर चर्चा के लिए आज सुबह यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की ऑनलाइन बैठक हुई।
इससे पहले शनिवार को, यूरोपीय नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यूक्रेन संकट के किसी भी कूटनीतिक समाधान में यूक्रेन और यूरोप दोनों के महत्वपूर्ण सुरक्षा हितों की रक्षा होनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने की 15 तारीख को अमेरिकी राज्य अलास्का में यूक्रेन में संभावित युद्धविराम पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे। 2021 के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली वार्ता होगी।

