प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने फोन पर भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का फ़ोन आया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के आपसी संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने अपनी ब्राज़ील यात्रा को भी याद किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राज़ील रणनीतिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

