राष्ट्रपति मुर्मू आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – भारतीय खान विद्यालय (आईआईटी-आईएसएम धनबाद) के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति संस्थान में स्थापित अटल नवाचार केंद्र में आदिवासी महिलाओं द्वारा सामुदायिक नवाचार पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। वे दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा को डीएससी की उपाधि से सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति 20 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक भी प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति तकनीकी संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट जारी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

