FEATUREDNationalPopular

सरकार ने अमेरिकी टैरिफ के बाद वित्तीय आपातकाल के झूठे दावे को खारिज किया

सरकार ने एक पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट के उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ के कारण 60 अरब डॉलर के बाजार में आई गिरावट के बाद भारत में वित्तीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने इन दावों को झूठा करार देते हुए ज़ोर देकर कहा कि भारत में कोई वित्तीय आपातकाल घोषित नहीं किया गया है। फैक्ट चेक यूनिट ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया और उन्हें सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी।