राष्ट्र ने शहीद उधम सिंह को 86वें शहादत दिवस पर याद किया
राष्ट्र आज महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ग़दर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन (HSRA) से जुड़े, उन्होंने 1919 में अमृतसर के जलियाँवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को ब्रिटिश पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर की हत्या कर दी थी।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड की विचलित करने वाली यादें उन्हें तब तक सताती रहीं जब तक उन्होंने लंदन के कैक्सटन हॉल में माइकल ओ’डायर की गोली मारकर हत्या नहीं कर दी।
हिरासत में रहते हुए, उन्होंने ‘राम मोहम्मद सिंह आज़ाद’ नाम का इस्तेमाल किया, जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों और उनकी उपनिवेश-विरोधी भावना का प्रतिनिधित्व करता था। उन्हें हत्या का दोषी ठहराया गया और 1940 में आज ही के दिन फांसी दे दी गई
महान क्रांतिकारी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आज उनकी जन्मभूमि सुनाम में एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। पंजाब सरकार ने इस महान क्रांतिकारी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिबंधित अवकाश के बजाय राजपत्रित अवकाश की घोषणा की है।
राज्य सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम-भीखी-कोटशमीर सड़क का नाम शहीद उधम सिंह मार्ग रखने का भी फैसला किया है।

