देश भर में मौसम का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज बिहार, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी दिन भर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम एजेंसी ने कहा है कि अगले 7 दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, मछुआरों को 3 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

