FEATUREDNationalPopular

संसद ने दिव्या देशमुख की FIDE महिला विश्व कप जीत की सराहना की

संसद के दोनों सदनों ने आज शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख की फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 जीतने पर सराहना की। राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने कहा कि दिव्या देशमुख ने यह टूर्नामेंट जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि दिव्या ने कम उम्र में ही उल्लेखनीय कौशल और दृढ़ता का परिचय दिया है और उनकी यात्रा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने दिव्या देशमुख की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी जीत पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि फिडे महिला शतरंज विश्व कप की दोनों फाइनलिस्ट भारतीय महिलाएँ थीं।