FEATUREDNationalPopular

सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर एनडीए सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन कि

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए सांसदों ने आज संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए एनडीए सांसदों ने कहा कि उनकी टिप्पणी महिला समुदाय का अपमान है और भारत इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। पत्रकारों से बात करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि एनडीए के लिए महिलाओं का सम्मान और प्रतिष्ठा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।