National

ओडिशा के जवान देवाशीष विश्वाल व अन्य जवानों के बलिदान पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दुःख व्यक्त किया

भुवनेश्वर, 21 अप्रैल ओडिशा के जवान देवाशीष बिश्वाल व अन्य जवानों के पुंछ में आतंकवादी हमले में बलिदान होने पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दुःख व्यक्त किया है ।

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में ओडिशा के पुरी जिले के साक्षीगोपाल इलाके के निवासी जवान देवाशीष बिश्वाल व अन्य जवानों के वीर गति को प्राप्त होने का समाचार सुन कर दुःखी व आहत हूं । वीर जवानों का बलिदान कदापि व्यर्थ नहीं जाएगा । अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ साथ उनके परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं । महाप्रभु श्रीजगन्नाथ परिवार वर्ग को असीम धैर्य व साहस प्रदान करें ।