FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ के साथ बैठक की। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मालदीव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठक कर रहे हैं। मालदीव आज अपना 60वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ होंगे।